{"_id":"680f6f49dfad7a1a4d08191b","slug":"electric-bus-service-will-start-after-charging-station-is-built-at-the-old-stand-etah-news-c-163-1-eta1001-132876-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुराने स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुराने स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा
Mon, 28 Apr 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के बीचों-बीच स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्टेशन बनने के बाद ही जिला मुख्यालय से आसपास के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो पाएगा।
जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड के लिए शहर के बाहर जमीन की तलाश की जा रही है। बाहर स्टैंड का निर्माण होते ही शहर के अंदर वाला स्टैंड चार्जिंग स्टेशन में बदला जाएगा। यहां से चार्ज होकर ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहर के आसपास के क्षेत्र व कस्बों तक लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
कम समय के साथ ही किराया भी कम लगेगा और लोग बिना शोर-शराबे के वाहन में यात्रा कर सकेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। नए बस स्टैंड का निर्माण होते ही पुराने को चार्जिंग स्टेशन में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक बसों की वजह से लग जाता है जाम
रोडवेज स्टैंड छोटा है और बसों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में चालक बसों को स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ा करके यात्री बिठाते हैं। इसकी वजह से मुख्य मार्ग जीटी रोड और आगरा रोड पर जाम लग जाता है। यह स्थिति विद्यालयों की छुट्टी के समय और भी भयावह हो जाती है। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जब तक नया स्टैंड नहीं बन जाता, समस्या बरकरार रहेगी।