फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elections, polling suffering

चुनाव नजदीक, मतदान केंद्र बेहाल

Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elections, polling suffering
मतदान केंद्र बेहाल - फोटो : Amar Ujala
 विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रशासन बैठक पर बैठक करके मतदान केंद्रों पर आयोग के  निर्देशों के मुताबिक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की तैयारी में जुटा है। 17 जनवरी से चुनावी उत्सव शुरू होने वाला है, लेकिन मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। कहीं रैंप नहीं हैं, तो कहीं बिजली कनेक्शन टूटा पड़ा है। इसके साथ ही कई केंद्रों पर शौचालयों की व्यवस्था नहीं और गंदगी का आलम है। शनिवार को अमर उजाला टीम ने मतदान केंद्रों का हाल जाना। इस दौरान साफ नजर आया कि निर्देशों को बस कागजों पर अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन



बैकुंठी देवी शिक्षा निकेतन, कैलाश गंज बूथ नंबर 38-39
यहां 2330 मतदाताओं को मत प्रयोग करना है, लेकिन व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। मतदान केंद्र पर शौचालय, फर्नीचर और बिजली व्यवस्था बदहाल है। साथ ही टिनशेड भी नहीं है। मतदान केंद्र के बाहर गंदगी का आलम है।
विज्ञापन


कार्यालय उपकृषि निदेशक प्रसार, कटरा मोहल्ला बूथ नंबर 18, 19.
केंद्र पर 2573 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वैसे तो मतदान केंद्र फर्नीचर, टिनशेड की व्यवस्था है, लेकिन यहां बिजली की फीटिंग टूटी पड़ी है। वहीं शौचालय में भी गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक पाठशाला, कैलाशगंज, बूथ नंबर- 36, 37
यहां पर 1877 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां महज दो कमरों पर टिनशेड पड़ा है। साथ ही पीने के पानी के लिए एक हैंडपंप है। केंद्र पर शौचालय और फर्नीचर का हाल बेहद खराब है।

प्राथमिक पाठशाला, बारथर, बूथ नंबर 239, 240, 241
मतदान केंद्र पर 3064 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना है। केंद्र के प्रवेश द्वार पर गंदगी का आलम है। दिव्यांगों के प्रवेश के लिए रैंप नहीं है। साथ ही शौचालय और बिजली का हाल खराब है।


जिले में तमाम केंद्रों का हाल खराब है। जूनियर पाठशाला किदवई नगर, कटरा मोहल्ला प्राइमरी पाठशाला, पीडब्ल्यूडी कार्यालय केंद्रों पर भी व्यवस्थाएं नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed