{"_id":"620d324ff4d54147f00a114c","slug":"elections-eclipsed-kisan-samman-nidhi-etah-news-agr524483032","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ने किसान सम्मान निधि पर लगाया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ने किसान सम्मान निधि पर लगाया ग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विस चुनाव ने किसान सम्मान निधि पर ग्रहण लगा दिया है। किसान अपने आवेदन जमा करने और गलत विवरण में संशोधन कराने के लिए कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी का हवाला देकर उन्हें वापस किया जा रहा है। जिले के करीब 267000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये वार्षिक मदद का लाभ ले रहे हैं।
अब तक योजना से न जुड़ सके किसान आवेदन लेकर नन्नूमल चौराहा स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय में पहुंच रहे हैं। बुधवार को अधिकांश कर्मचारियों का प्रशिक्षण होने की वजह से वहां पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उन्हें यह जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था कि काम कब सुचारू हो सकेगा।
पांच हजार किसानों के खाते में नहीं पहुंच रही किस्त
करीब पांच हजार किसान ऐसे हैं जिनके खाते में चार या पांच किस्त आने के बाद अब किस्त पहुंचना बंद हो गई है। गलती का संशोधन कराने के लिए वह विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी होने की वजह से संशोधन भी नहीं हो पा रहा है।