फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Election ground prepared through the hearts of workers

कार्यकर्ताओं के दिल के रास्ते तैयार की चुनावी जमीन

Tue, 28 Sep 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Election ground prepared through the hearts of workers
गैलरी के पास जाकर कार्यकर्ताओं से फूल और बुके लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कार्यकर्ताओं की भीड़, जबरदस्त उत्साह और स्वागत की आतुरता, लेकिन वीवीआईपी की जेड प्लस सुरक्षा आड़े आ रही थी। कार्यकर्ताओं की पीड़ा भांपने में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देरी नहीं की और मंच पर न पहुंच सके कार्यकर्ताओं से रूबरू होने गैलरी तक पहुंच गए। उनके हाथों से फूल, बुके आदि लेकर उनका दिल ही जीत लिया। परिपक्व राजनेता के रूप में कार्यकर्ताओं के दिल के रास्ते चुनावी जमीन तैयार की। जब कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है तो कार्यकर्ताओं में जोश शिखर तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां, विपक्षी दलों की बुराई आदि तो सामान्य थी। खास बात 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश थी। जिसके लिए उन्होंने कोई कसर भी नहीं छोड़ी। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर सवाल उछालते हुए उनका जोश परखा। तो बीच-बीच में कार्यकर्ताओं की तारीफ कर मनोबल भी बढ़ाया। सपा और भाजपा सरकार की तुलना करते हुए अंतर गिनाए और सवाल किया कि 2022 में आप लोग फिर आशीर्वाद देंगे या नहीं? भीड़ में से जोश के साथ जवाब जय श्रीराम के नारे के साथ आया। डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आ गया है, तमाम लोग आएंगे और गुमराह करेंगे कि भाजपा के लोगों में आपस में लड़ाई चल रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। कहा कि मानता हूं कि 100 प्रतिशत काम नहीं हुआ होगा, लेकिन भूल-चूक मन में मत रखना। हम फिर आएंगे और छूटे हुए कामों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed