फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Election for the Post of Chairman of the New Grain Market Committee Today

Etah News: नवीन गल्ला मंडी समिति अध्यक्ष पद का चुनाव आज

Fri, 01 May 2026 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 01 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Election for the Post of Chairman of the New Grain Market Committee Today
एटा। नवीन गल्ला मंडी समिति के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। चुनाव चिह्नों के वितरण के बाद से ही मंडी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई थीं। बृहस्पतिवार को प्रचार का अंतिम दिन होने पर दोनों प्रमुख प्रत्याशियों ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों, गोदामों, दुकानों और घर-घर जाकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी भूदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गल्ला मंडी में कुल 613 मतदाता पंजीकृत हैं जो आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के बाद देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। बुधवार को हरीश गुप्ता ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि बृहस्पतिवार को वर्तमान अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कैलाशगंज से भव्य रोड शो निकालकर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। दिनभर मीडिया कैंपेन, व्यक्तिगत संपर्क, समूह बैठकें और जनसंपर्क अभियानों के चलते मंडी की चुनावी फिजां गर्म रही। इस बार मुकाबला सीधे तौर पर वर्तमान अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष हरीश गुप्ता के बीच माना जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी मंडी में मजबूत जनाधार रखते हैं जिसके चलते चुनाव में कड़ी टक्कर की स्थिति बन गई है। हरीश गुप्ता को नाचता हुआ मोर और प्रतीक गुप्ता को कार चुनाव चिह्न मिला है। चिह्न मिलने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने पूरे जोर-शोर के साथ मैदान संभाल लिया।
विज्ञापन

मंडी चुनावों की पहचान बेहद कम अंतर वाली जीत रही है इसलिए प्रत्याशी एक-एक वोट को साधने में जुटे रहे। उधर शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर आज मंडी पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed