फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   election,advocate,bar association,voting

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सतेंद्र अध्यक्ष व राकेश महासचिव बने

Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
election,advocate,bar association,voting
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों का स्वागत करते अधिवक्ता ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना नौ राउंड में शुक्रवार की रात करीब दो बजे समाप्त हुई। जिसमें सतेंद्र को अध्यक्ष व राकेश को महासचिव नियुक्त किया गया। चुनाव में कई अधिवक्ताओं ने नोटा को भी चुना और 32 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बाजी मारने वाले सतेंद्र पाल सिंह चौहान को 351 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी वीरेश कुमार शर्मा को 159 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। महासचिव पद पर राकेश यादव ने 390 मत प्राप्त किए जबकि प्रतिद्वंद्वी आदित्य कुमार मिश्रा को 271 मत ही मिल सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह को 317 वोट मिले जबकि उदयराज सोलंकी को 299 मत ही मिले सके। इस पद पर अधिवक्ताओं की ओर से सबसे ज्यादा नोटा को चुनकर 33 वोट डाले गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के दो पदों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से प्रथम योगेश कुमार शाक्य 356 और द्वितीय नंबर पर 348 वोट पाकर अजीत सिंह यादव आगे रहे हैं। संयुक्त महासचिव के तीन पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इस पद पर श्याम गुप्ता को 474 प्रथम, कु. आरती यादव को 451 द्वितीय और गुरुदीप टाइटलर 324 मत पाकर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठ व कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के छह-छह पदों पर छह-छह प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध जीत दर्ज की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर दो ही नामांकन किए गए थे जबकि कोषाध्यक्ष पद पर राजेश बाबू निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनको कितने मिले वोट
अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह सिकरवार 124, सत्यप्रकाश शर्मा 118, सत्येंद्र पाल सिंह चौहान 351, शिवराम सिंह यादव 126 और वीरेश कुमार शर्मा 159, नोटा एक वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह को 317, अशोक कुमार 236, उदयराज सिंह सोलंकी 299, नोटा 33 वोट डाले गए। उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी अजीत सिंह यादव 348, सुनील प्रताप सिंह यादव 268, उमेश चंद्र वर्मा 310, योगेश कुमार शाक्य 356, नोटा 14 वोट। महासचिव प्रत्याशी आदित्य कुमार मिश्रा 271, आलोक कुमार राजपूत सात, राकेश कुमार बघेल 22, राकेश यादव 390, उदयवीर सिंह 193, नोटा तीन मत पड़े। संयुक्त सचिव प्रत्याशी कु. आरती यादव 451, दीपक कुमार तिवारी 314, गुरुदीप सिंह टाइटलर 323, मनोज कुमार 241, श्याम गुप्ता 474, नोटा को चार मत डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed