फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   elecricity, bill

बिल तो छोेड़िए ब्याज भी जमा नहीं कर रहे स्कूल

Wed, 25 Sep 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
elecricity, bill
एटा। 12 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल दबाए परिषदीय स्कूलों पर हर रोज 80 हजार का सरचार्ज लग रहा है। नेाटिस के बाद भी वर्षों पुराने बिलों का भुगतान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विद्युत बिल भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत एवं शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं। वहीं 12 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली के बिल का भुगतान अधर में लटका है। सात वर्ष पूर्व हुए विद्युतीकरण के बाद से इनका भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में नियमित बिल के साथ ही हर माह 24 लाख रुपये से अधिक का सरचार्ज भी बढ़ रहा है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार स्कूल के बिलों का भुगतान ग्राम पंचायतों को करना है। इसके लिए शासन से उन्हें बजट मिलता है।
विज्ञापन

जिले में 1927 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 1366 प्राथमिक एवं 561 उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।
परिषदीय स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाना है। इसके लिए शासन से विशेष ग्रांट मिलती है। इस संबंध में विभागीय आदेश भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार गिरि, बीएसए
वर्षों बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा। बकाया राजस्व बढ़कर 12 करोड़ से अधिक निकल गया है। नियमित बिलों के साथ विभाग को समय-समय पर नोटिस भी भेजे जा रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं हो रहा। ऐसे में विद्युत उपभोग के अलावा 24 लाख रुपये प्रतिमाह का सरचार्ज भी बढ़ रहा है।
ेसंदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed