फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly woman injured in bull attack dies

Etah News: सांड़ के हमले से घायल वृद्धा की मौत

Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in bull attack dies
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के रुस्तमगढ़ में बुधवार की रात को एक वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन निजी क्लीनिक में लेकर गए। बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रुस्तमगढ़ निवासी रामबेटी (75) बुधवार देर रात करीब 9 बजे किसी काम से घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान गांव में घूम रहे निराश्रित सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed