{"_id":"6a7b6228663581dc65020ba7","slug":"elderly-man-found-unconscious-near-roadways-bus-stand-dies-etah-news-c-163-1-eta1014-154878-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग की मौत
Tue, 11 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार शाम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहब्बतपुर, थाना जलेसर निवासी महिपाल (65) के रूप में हुई है। मेडिकल चिकित्सकों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे महिपाल रोडवेज बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी गगनदीप ने बताया कि सोमवार शाम बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिले थे। संवाद