फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eight years jatin specializes in chess

आठ साल के जतिन शतरंज में माहिर

Sat, 20 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Eight years jatin specializes in chess
शहर के नन्हे चेस खिलाड़ी की कामयाबी का डंका शहर के बाहर भी बज रहाहै। शतरंज खेल में अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल को मात देने वाले जतिन कालोनी व स्कूल में ‘चेस प्लेयर’ के नाम से मशहूर हैं। वर्ष 2013 में मुरादाबाद में केआईएमटी अंडर 7 एवं अंडर 17 यूपी स्टेट चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा पुणे में भी वे अपनी धाक जमा चुके हैं। बड़े होकर वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन



आवास विकास कालोनी निवासी जतिन सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा तीन के छात्र हैं। आठ वर्षीय जतिन को चेस का शौक लगभग एक- डेढ़ वर्ष पूर्व लगा। बताते हैं कि  इटावा में अपनी मौसी के घर गर्मियों की छुट्टियां बिताने पहुंचे वहां मौसाजी को चेस खेलते देखा। तभी से उनके  मन में चेस खेलने की इच्छा हुई।
विज्ञापन



इसके लिए इटावा में एक माह की कोचिंग भी की। उनका कहना है कि ‘शतरंज खेलने से दिमाग तेज होता है, इसलिए मैं खेलता हूं’। पढ़ाई के लोड से उन्हें रोज शतरंज खेलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन खाली समय में वे शतरंज जरूर खेलते हैं। शतरंज के अलावा उन्हें क्रिकेट का भी शौक है। उनकी मां मधुबाला और पिता पूरन सिंह बताते हैं कि जतिन जितने चेस में तेज हैं उतने ही पढ़ाई में भी। उन्हें विज्ञान विषय पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed