फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eed-ul-phitar kee khareedaaree ke lie saja baajaar

ईद-उल-फितर की खरीदारी के लिए सजा बाजार

Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
eed-ul-phitar kee khareedaaree ke lie saja baajaar
सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईद-उल-फितर की खरीदारी के लिए नगर के बाजार सजने के साथ रौनक बढ़ गई है। बाजारों में जहां  कुर्ता और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं किराना बाजार में सिंवई, फैनी, खजूर और ड्राई फ्रूटस की जमकर बिक्री हो रही है। व्यापारियों की माने तो इस बार ईद पर जिले में आठ से दस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

ईद-उल-फितर के त्योहार पर बाजार में चारो ओर रौनक दिखाई दे रही है। गारमेंट बाजार गांधी मार्केट और बाबूगंज में जहां कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे ईद के लिए नए कपड़ों की  खरीदारी कर रहे हैं। कासगंज में जामा मस्जिद क्षेत्र में दर्जनों दुकानों पर देर रात्रि तक लोग सेवाईयां की खरीदारी करते दिख रहे है। सेवई में पड़ने वाली सामग्री में प्रति किलो 10 से 100 रुपये किलो तक का इजाफा है। काजू 700 रुपये किलो, छुआरा 120, सिवाइयां 50, फैनी 80, गोला 150, मखाने 500, चिरोंजी लेकिन यह महंगाई लोगों का उत्साह नहीं कम कर पा रही। सेवई विक्रेता शाजिल ने बताया कि सेवईयों की बिक्री बड़ी है। लोग अपने परिचितों, रिश्तेदारों के यहां सेवाईयां भेज रहे है। एक दिन में 4 से 5 हजार रुपये की सेवाइयां, फैनी की बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन

------------------
कुर्ता सिलवाना है तो ईद के बाद आएं
गांधी मार्केट के टेलर कल्लू खान कुर्ता सिलने में माहिर है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पठानी, सादा, शेरवानी, कलीदार कुर्ता और पजामे के रेट 500 रुपये हैं। लेकिन इमरजेंसी चार्ज 800 रुपये ले रहे हैं। उन्होंने कहा अब ग्राहक अधिक होने के कारण वह ग्राहकों को ईद के बाद आकर नाप देने और कुर्ता-पजामा सिलाने की सलाह देकर ग्राहकों को लौटा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ईद पर किराना बाजार के भाव  
ड्राईफ्रूटस        आज के दाम        पिछली बार के दाम 
बादाम            700            900
काजू             800            700
किसमिस        250            300
छुआरा            100            080
चीनी            040            35
सिंवई        035            050
फैनी            360            325
चिरौंजी        700            850
मखाना        400            450
इलाइची        1200            1400
----------------------
बाजार में फलों के दाम
फल का नाम        वर्तमान दर        पूर्व की दर 
सेब            160            120
अनार            100            080
आडू़            080            060
पपीता            050            030
केला            040            030
संतरा            120            140
चीकू            080            040
आम            020            030
खजूर            100            100
-----------------
सुल्तान को लेकर क्रेजी युवा
ईद पर मनोरंजन का तड़का लगाने आ रही सलमान खान की फिल्म सुल्तान को लेकर भी युवा क्रेजी नजर आ रहे हैं। युवाओं ने ईद के मौके पर फिल्म देखने की प्लानिंग कर ली है। कोई दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहा है, तो कोई परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेगा। इसे लेकर शहर के सिनेमा घर संचालक भी तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को ईद पर लगाने के लिए अभी से बुकिंग कर दी गई है। साथ ही भीड़ से बचने को युवाओं ने टिकट भी बुक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed