फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Echo of Dhan Guru Nanak was everywhere on Prakash Parv

Etah News: प्रकाश पर्व पर हर ओर रही धन गुरु नानक की गूंज

Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Echo of Dhan Guru Nanak was everywhere on Prakash Parv
एटा। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। दिन में शबद-कीर्तन, लंगर आदि कार्यक्रम चले। हर ओर धन गुरु नानक की गूंज रही।
विज्ञापन

सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव की यह 555वीं जयंती थी। सुबह के समय सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु नानक दरबार में लोगों ने अमृत बेला में ध्यान-भजन किया। इसके बाद बैंड-बाजाें की धुन पर प्रभात फेरी निकाली गई। शहर में घूमते हुए एमपी नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक दरबार में पहुंची। यहां से इंद्रपुरी होते हुए वापस सिंधी कॉलोनी पर समापन हुआ। यहां बैंड बाजों की धुन पर निशान साहिब चढ़ाया गया।
विज्ञापन

मंदिर में भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण कर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। नानक दरबार में दोपहर से शुरू हुआ लंगर देर शाम तक चलता रहा। शाम होते ही गुरुद्वारों पर लगी बिजली की रंग-बिरंगी झालरें जगमगा उठीं। घरों में दीप जलाए गए। लोगों ने घरों के बाहर आतिशबाजी की। रात 12 बजे जन्म घड़ी पर नानक दरबार सिंधी कॉलोनी में भजन-कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ये कार्यक्रम होंगे
शनिवार सुबह 10:30 बजे एमपी नगर स्थित गुरुद्वारा में सहज पाठ साहिब का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे श्री निशान साहिब की सेवा होगी। 11:30 बजे आगरा वाले महेंद्र पाल सिंह दोपहर 1 बजे लोकेंद्र सिंह कीर्तन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे भोग की अरदास होगी। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर प्रसाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed