{"_id":"56f2c72b4f1c1be057f14d24","slug":"echatee-lain-kee-chapet-mein-aakar-kishor-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पुरसारी में दो बालक एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर हाईवे पर जाम लगाया।
गांव के शंकर सिंह का पुत्र प्रशांत (10) और ओमवीर का पुत्र सोनवीर(12) साइकिल से पूजा के बाद प्रसाद का चढ़ावा लेकर जा रहे थे। लेकिन गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में टूटा पड़ा एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। शानू ने मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने सोनवीर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश था। ग्रामीणों ने ग्राम बीनपुरा विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर घेराव कर हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी अरुण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम परवेज अहमद, सीओ अमृतलाल, तहसीलदार अशोक सिंह ने मौके पर पहुंच अधिकारियों को समझाया तब ग्रामीण माने। अधिकारियों के निर्देश पर पटियाली कोतवाली में विद्युत विभाग के खिलाफ अभियोज दर्ज कराया गया।