फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Early winter is dangerous for children, 40 admitted to pediatric ward

Etah News: बच्चों के लिए शुरूआती सर्दी खतरनाक पीडियाट्रिक वार्ड में 40 भर्ती कराए गए

Wed, 03 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Early winter is dangerous for children, 40 admitted to pediatric ward
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। शुरूआती सर्दी बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। डायरिया, खांसी और बुखार से बच्चे परेशान हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2000 पर्चे बने, इसमें से लगभग 500 लोग बच्चों को दिखाने पहुंचे। वहीं बच्चा वार्ड में 40 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। सर्दी के असर से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। निजी क्लीनिक से लेकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी तक प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को उपचार के लिए लाया जा रहा है। इस सर्दी के कारण सबसे अधिक बच्चे डायरिया और खांसी व बुखार के आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। सुबह-शाम और रात को गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर खेलने के लिए भेजें। सुबह को धूप में जरूर घूमने दें। इसके साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आसपास के अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज में आकर ही दवा कराएं। मेडिकल स्टोर या किसी झोलाछाप चिकित्सक से बच्चों को दवा न दिलाएं।
विज्ञापन


बच्चा वार्ड में बुधवार को डायरिया, पेट दर्द व बुखार से पाड़ित 40 बच्चे भर्ती थे। इनका चिकित्सक की देखरेख में उचित उपचार किया जा रहा है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एबी सिंह ने बताया कि कमरे में लगातार रहने से दिक्कत हो सकती है। इसलिए धूप में जरूर बच्चों को बिठाएं। नाक, कान में तेल न डाले व मालिश धूप निकलने पर ही करें। बच्चे को देर तक और ठंडे पानी से न नहलाएं। मां की दूध ही पिलाएं, बोतल से दूध पिलाने संक्रमण फैलता है, इसका बचाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed