फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dust in the eyes of the administration, Amrit Sarovar is not even measured

Etah News: प्रशासन की आंखों में धूल, अमृत सरोवर की माप तक पूरी नहीं

Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dust in the eyes of the administration, Amrit Sarovar is not even measured
मारहरा। जल संचयन के लिए अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण में शासन करोड़ों रुपया पानी बहा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह भ्रष्टाचार की चपेट में है। नगर पालिका द्वारा अमृत सरोवर की पूरी माप कराए बिना ही निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बे में अमृत सरोवर पर सौंदर्यीकरण कराने के लिए एक कार्यदायी संस्था को ठेका दिया गया है, लेकिन इसमें खेल किया जा रहा है। अमृत सरोवर अभिलेखों में करीब 30 बीघा में फैला हुआ है, लेकिन पालिका ने लेखपाल की मौजूदगी में तालाब की सही माप ही नहीं कराई। कस्बा के कृष्णगोपाल गुप्ता ने बताया कि तालाब की सही माप नहीं कराई गई है। अनुमानित 15 से 20 बीघा के करीब में कार्य किया जा रहा है। सही माप को लेकर तालाब के सौंदर्यीकरण में बजट 1 करोड़ 30 लाख का पास किया गया है। इसमें एक तालाब की मेड़बंदी कर सीमेंट खंभे और तारबंदी की जाएगी। साथ में मिरहची रोड पर पार्क बनाया जाएगा। जिसमें एक दर्जन से अधिक सीमेंटेड कुर्सियां और मैदान में पौधों के साथ हरी घास लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। पार्क की भी तारबंदी कराई जाएगी। इस बारे में पालिकाध्यक्ष शशि प्रभा ने बताया कि पार्क और तालाब की सफाई कराकर खंभे लगवाने के बाद तारबंदी कराई जायेगी। अगले बजट में पार्क की चहारदीवार कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------------
मिट्टी माफिया पर नहीं हुई कार्रवाई
नगर पालिका के इसी तालाब के सौंदर्यीकरण पर भृष्टाचार का ग्रहण शुरू से ही लग गया था। तालाब की सफाई के नाम पर संबंधित ठेकेदार द्वारा रातों रात लाखों की मिट्टी अवैध तरीके से बेच दी गई थी। जिसके संबंध में एएसडीएम वेदप्रिय आर्य द्वारा मारहरा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। वहीं एसडीएम भावना विमल द्वारा मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। इतने सबके बाद भी मिट्टी माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed