{"_id":"69f3ade89c4f99cb0f07716d","slug":"during-the-screening-of-85-patients-at-the-kharsuliya-camp-eight-showed-symptoms-of-tb-etah-news-c-163-1-eta1003-149909-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खरसुलिया के कैंप में 85 मरीजों की जांच में आठ में टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खरसुलिया के कैंप में 85 मरीजों की जांच में आठ में टीबी के लक्षण
Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खरसुलिया में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 85 मरीजों की जांच में आठ मरीज में टीबी के लक्षण पाए गए।
स्वास्थ्य टीम ने बृहस्पतिवार को नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खरसुलिया में कैंप लगाकर 85 लोगों की जांच की। मोबाइल एक्सरे से शिविर में की गई 85 लोगों की जांच में आठ मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा उपलब्ध कराते हुए टीबी से बचाव और परहेज की जानकारी दी। कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्साधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल ने लोगों से कहा लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने की शिकायत पर जांच कराकर दवा लें। शिविर में डॉ. अखलाक खान, विपिन पाठक, नूर अहमद, वाजिद अली सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।