फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to fog, buses from Kanpur to Etah reached two hours late.

Etah News: कोहरे के कारण कानपुर से एटा 2 घंटे देरी से पहुंचीं बसें

Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Due to fog, buses from Kanpur to Etah reached two hours late.
एटा। खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से वाहनों के संचालन में चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज या निजी वाहन से सफर करने वाले लोग मंगलवार सुबह कोहरे के कारण कानपुर से लगभग 2 घंटे देरी से एटा पहुंचे।
विज्ञापन

लगभग 5 दिन से जिले में मौसम काफी खराब चल रहा है। सर्दी की वजह से लोग घरों के अंदर दुबके रहे। दूसरी ओर कोहरे के कारण परिवहन व्यवस्था पर भी प्रभाव देखने को मिला। कोहरे की वजह से बसें देरी से छूटीं और देरी से ही गंतव्य तक पहुंचीं। सबसे अधिक दिक्कत कानपुर-दिल्ली और बरेली व फर्रुखाबाद मार्ग पर देखने को मिली।
विज्ञापन

कानपुर से निजी कार के माध्यम से घर लौटे गांव छछैना निवासी सौरभ ने बताया कि कोहरे के कारण लगभग 2 घंटे अधिक लग गए। वहीं दूसरी ओर शहर के मोहल्ला शिवगंज निवासी आराधना देवी ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार की सुबह बदायूं से लौटने में एक घंटा अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
- ओवरटेक करने से बचें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- हेडलाइट, फॉग लाइट, टेल लाइट एवं इंडिकेटर का सही ढंग से प्रयोग करें।
- दिन में भी घने कोहरे की स्थिति में लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें और सड़क किनारे खड़े वाहनों, पैदल यात्रियों एवं पशुओं के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
- निर्धारित विश्राम स्थलों पर ही वाहन रोकें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।
- रिफ्लेक्टर, रिफ्लेक्टिव टेप एवं चेतावनी संकेतों का प्रयोग जरूर करें।
- सफर से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
- बार-बार लेन बदलने से बचें। मोड़, चौराहों एवं कट पर इंडिकेटर और हॉर्न का सही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed