फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drop in gold and silver prices causes market turmoil; investors lose sleep.

Etah News: सोने-चांदी में गिरावट से बाजार में खलबली, निवेशकों की नींद उड़ी

Thu, 25 Jun 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drop in gold and silver prices causes market turmoil; investors lose sleep.
अंश गुप्ता
एटा। सोने-चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। दो दिनों में एमसीएक्स पर चांदी में 20 हजार रुपये की गिरावट देखी गई है। वहीं सोना करीब 5,500 रुपये रुपये टूटा है। हालांकि हाजिर बाजार में इसका अंतर कम है। इस गिरावट से सहालग वाले घरों को राहत मिली है। वहीं निवेशकों की नींद उड़ गई है। खरीदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है। जानकार इसके पीछे डॉलर की मजबूरी और पश्चिमी देशाें के बीच चल रहे तनाव को वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन

24 और 25 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना की कीमत बृहस्पतिवार को 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं। वहीं वहीं हाजिर बाजार में कीमत 1,44,500 रुपये है। वहीं चांदी की कीमत दो दिनों में तकरीबन 20 हजार रुपये गिरकर एमसीएक्स पर 2,12,000 हजार रुपये तक पहुंच गईं। हाजिर बाजार में बृहस्पतिवार को 2 लाख 25 हजार रुपये प्रतिकिलो के भाव रहे। शाम को कीमतों में उछाल आया। एमसीएक्स पर यह बढ़कर 2 लाख 22 हजार रुपये तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

---
जून माह में गिरावट
सराफ अंबर अग्रवाल की मानें आंकड़ों की माने तो 1 जून को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जो 24 जून को सस्ता होकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जून के 25 दिनों में सोना करीब 12 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। वहीं पिछले 24 दिनों में चांदी की हालत और खराब देखी गई। चांदी 50000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत छह माह में सोना-चांदी के दाम (हाजिर में)
दिनांक, सोना, चांदी
1 जनवरी, 135200, 234280
1 फरवरी,138200, 250000
1 मार्च, 173230, 245000
1 अप्रैल, 151630, 250100
1 मई, 152300, 249900
1 जनू, 159250, 280000
25 जून, 144500, 225000
स्रोत- सर्राफा एसोसिएशन


--
बोले सर्राफ
सोना-चांदी के दामों में लगातार गिरावट है। इसके पीछे डॉलर की मजबूती और युद्ध का तनाव कारण है। आगे दामों को लेकर आशंका बनी हुई है।
- विक्रम सिंह, सराफ, अलीगंज
--
चांदी के दामों में ज्यादा उतार चढ़ाव है। इसके नफा-नुकसान से व्यापार मुश्किल हो रहा है। उतार चढ़ाव के कारण बाजार भी सुस्त है।
अंश गुप्ता, सराफ, एटा

अंश गुप्ता

अंश गुप्ता

अंश गुप्ता

अंश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed