फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Driver falls to death while adjusting truck wheel near station

Etah News: स्टेशन के पास ट्रक का पहिया सही कर रहे चालक की गिरकर मौत

Sun, 01 Sep 2024 03:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Driver falls to death while adjusting truck wheel near station
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ट्रक चालक की पहिया बदलते समय गिरकर मौत हो गई। वह शुक्रवार रात पहिया बदलने के लिए केबिन से नीचे उतरे थे।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव दरिगपुर निवासी हरी सिंह ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला डांडा निवासी देव सिंह (45) अपना ट्रक चलाते था। मालगाड़ी में लोड कराने के लिए मक्का लेकर आए थे। मालगोदाम रोड पर ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया। वह उतरकर पहिया सही करने लगे। पहिया बदलने के लिए लगाया गया जैक अचानक निकल गया और गाड़ी से बचने के लिए यह उठे तो नीचे गिर गए। इनका सिर किसी नुकीली चीज से टकरा गया। हम लोगों ने देखा तो भागकर आए और गंभीर घायल अवस्था में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजन को सूचना देकर शव का पंचनामा भरवाया। परिजन के पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि देव सिंह 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed