फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drain off the dirt plaza, monsoon will shock

गंदगी से नाले चौक, मानसून में देंगे ‘शॉक’

Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drain off the dirt plaza, monsoon will shock
कासगंज में नाले चोक पड़े हैं
केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसी माह शहर में भी मानसून दस्तक देगा लेकिन अभी तक शहर के प्रमुख नाले गंदगी से अटे पड़े है। कई जगह तो हालात नारकीय है। मानूसन को लेकर पालिका का ध्यान नहीं है। गंदगी से अटे नाले बारिश के दौरान निचली आबादी क्षेत्र में जलभराव का कारण बनेंगे। 
विज्ञापन

शहर में सबसे बुरी हालत नावल्टी रोड नाले एवं सहावर गेट पर नाले की है। यहां सिल्ट सफाई का कार्य काफी समय से नहीं हुआ। सहावर गेट पर नाले की सिल्ट के साथ लोग कूड़ा तक फेंक रहे हैं। वहीं नावल्टी रोड फल कारोबार करने वाले कारोबारियों द्वारा नाले में ही सड़े फल फेंके जाते हैं। इससे यहां भी हालात बेहद खराब हैं। सिल्ट सफाई न होने से बुरी दुर्गंध उठ रही है। यहां से निकलने वाले लोगों को बदबू के कारण खासी परेशानी होती है। नालों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा न होने के कारण बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाएगी। शहर में कई मुस्लिम, दलित बस्तियों में बंद पड़े नालों के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा होगी। हालांकि पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन



यह नाले नहीं हुए साफ
कासगंज (ब्यूरो)। शहर के नदरई गेट मिशन चौराहा, सहावर गेट गड्ढा मोहल्ला, बिलराम गेट, वन विभाग के पीछे, सर्कुलर रोड, ठंडी सड़क, नई बस्ती, गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, गंदा नाला मोहल्ला मोहन, शिशु मंदिर गली, लक्ष्मी टॉकीज, प्रभु पार्क सहित अन्य क्षेत्रों के नालों की कई माह से सफाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के सभी प्रमुख नाले नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराने के लिए सभी सफाई नायकों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कराने के निर्देश दिए गए है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। जलभराव से लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए पालिका गंभीर है। 
रूप किशोर कुशवाह, पालिकाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed