फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dog attacked and injured more than 25 people

Etah News: कुत्ते ने हमलाकर 25 से अधिक को किया घायल

Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dog attacked and injured more than 25 people
मिरहची। कस्बे में सोमवार को एक कुत्ते ने 25 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसे लेकर लोगों में अफरा-तफरी और खौफ का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को वन विभाग की टीम भी उसको ढूंढ़ने की कोशिश करती रही, लेकिन हाथ नहीं लग सका। सोमवार को 10 बजे के करीब एक कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिसे लेकर कस्बे में आतंक मच गया। एक-दूसरे के बचाव को भागते हुए 25 से अधिक लोगों को कुत्ते ने घायल कर दिया। कुछ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। साथ ही कुत्ते को पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन कुत्ता काफी ढूंढ़ने के बाद नहीं मिला। मंगलवार को वन विभाग की टीम भी कुत्ता न मिलने पर बैरंग लौट गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि दिन कुत्ते द्वारा काटने से घायल मरीजों ने मुझे जानकारी दी थी कि पागल कुत्ते ने चौराहे पर आतंक मचा दिया है । घायलों को उपचार देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed