फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Doctors assigned to DM memo

चिकित्सकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doctors assigned to DM memo
नगर की पाश कालोनी पंखा वाला बाग में तीन पूर्व चिकित्सक के घर पर दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना से चिकित्सकों में आक्रोश है। चिकित्सकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजकुमार माहेश्वरी ने कहा कि नगर में निजी चिकित्सकों के क्लीनिक अस्पतालों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ व अभद्र व्यवहार करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तीन दिन पूर्व डा. अनिल सेठ के आवास पर डकैती की घटना ने चिकित्सक समुदाय के अंदर भय पैदा कर दिया है। चिकित्सक अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उनके अस्पतालों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। सभी चिकित्सकों को सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं। सचिव डा. सिद्धार्थ गोविल ने कहा कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सभी लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। लूटे गए माल की बरामदगी भी सुनिश्चित की जाए। डा. नवीन गौड़, डा. अखिलेश गौड़, डा. प्रवेश माहेश्वरी, डा. डीएस राजपूत, डा. अजय गोविल, डा. सुनील गुप्ता, डा. प्रवीन अग्रवाल, डा. एसके गुप्ता, डा. संदीप गुप्ता, डा. अशोक अग्रवाल, डा. नरेश गुप्ता, डा. आशीष गुप्ता, डा. मुकेश सक्सेना, डा. एससी अग्रवाल डा. मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed