{"_id":"6626b38abf7cdfd7a70b8024","slug":"doctor-did-not-arrive-till-1-oclock-tb-patients-got-worried-etah-news-c-163-1-sagr1019-115859-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक बजे तक नहीं पहुंचे चिकत्सक, टीबी के मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक बजे तक नहीं पहुंचे चिकत्सक, टीबी के मरीज हुए परेशान
Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री टीबी रोग के सफाए को लेकर संकल्प ले चुके हैं। टीबी रोगियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मरीजों के लिए योजनाएं भी चल रहीं है, लेकिन जिले में टीबी के मरीजों को चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं। सोमवार को टीबी अस्पताल में सुबह ही मरीज पहुंच गए, लेकिन चिकित्सक एक बजे तक नहीं पहुंचे। मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला चिकित्सक के इंतजार में बैठी हुई है। वह बता रही है कि सुबह 10 बजे अस्पताल में आ गए थे, लेकिन चिकित्सक अब तक नहीं आए हैं, 1 बज रहा है। महिला ने बताया वह शनिवार को भी आई थी, लेकिन चिकित्सक उसे नहीं मिले थे, सोमवार को अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे थे तब भी डॉक्टर नदारद रहे।
सौरभ, नरगिश, आकाश, सोमवती, सिया देवी ने बताया कोई 11 बजे तो कोई 12 बजे आ गया था। यहां कर्मचारी मौजूद हैं, लेकिन चिकित्सक नहीं है। पूछने पर चिकित्सक के बारे में कोई कुछ बता भी नहीं रहा है। मरीजों ने बताया यह आए दिन की समस्या है।