{"_id":"69d15329a62c134f7208005e","slug":"doctor-complains-to-deputy-cm-etah-news-c-163-1-eta1004-148698-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डाॅक्टर की डिप्टी सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डाॅक्टर की डिप्टी सीएम से शिकायत
Sat, 04 Apr 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक द्वारा तीमारदार को थप्पड़ मारने का मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में शनिवार को ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को शिकायत पत्र देते हुए चिकित्सक को मेडिकल कॉलेज से सेवामुक्त करने की मांग की है।
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में तीमारदार पंकज गुप्ता अपने साथी अशोक शर्मा के बेटे अभय का उपचार कराने के लिए गए थे।
इस दौरान चिकित्सक मुकेश परमार ने उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में ब्रह्म समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाए हैं कि डॉ. मुकेश परमार मेडिकल कॉलेज में इसलिए नौकरी करने आते हैं, जिससे उन्हें अपने निजी नर्सिंग होम के लिए मेडिकल कॉलेज से मरीज मिल सकें।
मेडिकल कॉलेज में सेवा के दौरान वह मरीजों का इलाज न करके केवल उन्हें अपने निजी नर्सिंग होम में आमंत्रित करते हैं। जो मरीज उनकी बात नही मानता था, उसके साथ इलाज के स्थान पर दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के पद पर कार्यरत डॉ. मुकेश परमार को निजी नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करने तथा दुर्व्यवहार पर तत्काल सेवामुक्त करने की मांग की है।