फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   do hajaar haindapamp kharaab, ribor honge maatr 400

दो हजार हैंडपंप खराब, रिबोर होंगे मात्र 400

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
do hajaar haindapamp kharaab, ribor honge maatr 400
हैंडपंप रि-बोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में लगभग दो हजार हैंडपंप खराब हैं। इनकी मरम्मत के लिए शासन से अभी तक धन नहीं मिला है। विधायकों के कोटे से चार सौ नए हैंडपंप लगाने के साथ-साथ 400 हैंडपंप रिबोर करने के आदेश हुए हैं। जल निगम ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए शासन से धन मांगा है लेकिन अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

जल निगम के जिले में 29860 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 1763 हैंडपंप खराब हैं और रिबोर कराने की जरूरत है। इसके अलावा जिले के शहरी इलाकों में करीब 300 हैंडपंप रिबोर होने हैं। जल निगम ने इनकी मरम्मत के लिए शासन को पत्र लिख कर धन मांगा था। लेकिन अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। इसके चलते लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। 15 दिन पूर्व शासन ने विधायक कोटे से 100 हैंडपंप लगाने के आदेश जल निगम को दिए थे। जिले में विधायकों के कोटे से 400 हैंडपंप लगने थे। शासन का फरमान था कि जलनिगम 400 हैंडपंप चाहे तो पुराने हैंडपंप रिबोर करा दे या फिर नए हैंडपंप लगवाए। अब शासन ने नया आदेश जारी कर विधायक कोटे से 400 खराब हैंडपंप रिबोर कराने और 400 नए हैंडपंप लगवाने के आदेश जारी किए हैं। नया आदेश आने के बाद जल निगम अफसर शासन से धन रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शासन ने जीओ बदल कर अब 400 नए हैंडपंप और 400 पुराने हैंडपंप रिबोर कराने का आदेश जारी किया है। शासन से धन मिलते ही काम शुुरू करा दिया जाएगा। जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दो हजार से अधिक हैंडपंप रिबोर होने की स्थित में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण  एई जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed