फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM's residence surrounded due to delay in post mortem, ruckus created on the highway

Etah News: पोस्टमार्टम में देरी पर घेरा डीएम आवास, हाईवे पर किया हंगामा

Thu, 25 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM's residence surrounded due to delay in post mortem, ruckus created on the highway
डीएम आवास पर लोगों को समझाते सीओ सकीटडीएम आवास पर लोगों को समझाते सीओ सकीट - फोटो : डीएम आवास पर लोगों को समझाते सीओ सकीट
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव नवादा में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति का शव मंगलवार रात अंग भंग हालत में मिला था। बुधवार रात तक पोस्टमार्टम न हुआ तो परिजन ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। डीएम आवास पर पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव नवादा में सूअर चराने गए रामलाल वाल्मीकि (50) का शव पास के ही गांव दासपुर के किनारे नहर में पड़ा मिला था। पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि देर रात उनको ढूंढ़ता हुआ मैं दासपुर नहर पुल के पास पहुंचा तो देखा सूखी नहर में पिता का शव अधजली अवस्था में पड़ा हुआ था। शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे और एक हाथ कटा हुआ था। पिता रामलाल की हत्या की गई है। इसके बाद आग लगाकर शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की रात ही भेज दिया, लेकिन बुधवार की देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजन भड़क गए। इसके बाद वह जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे और घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने उनको समझाने का प्रयास किया मगर नहीं माने। जिसके बाद सीओ सकीट संजय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाकर मेडिकल कॉलेज लाए और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम आवास पर हंगामे के समय उनके अन्य साथियों ने गांव के पास ही बुधवार की देर रात जाम लगा दिया। मांग की कि जब तक शव का पोस्टमार्टम होकर घर के लिए नहीं आएगा, रोड जाम रखेंगे। जब पोस्टमार्टम शुरू हुआ तब जाकर कहीं इन लोगों ने जाम खोला। शव पहुंचने के बाद भी मुआवजे को लेकर गांव में हंगामा हुआ और बृहस्पतिवार की सुबह भी जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि यह लोग आरोपियों को पकड़ने व मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। इन सभी को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed