{"_id":"5f299eba8ebc3e3cdb4e0106","slug":"dm-meeting-in-etah-for-maneging-cleaniness-etah-news-agr4534984193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर साफ-सफाई और बिजली की समस्याओं को शीघ्र दूर करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर साफ-सफाई और बिजली की समस्याओं को शीघ्र दूर करें : डीएम
विज्ञापन
जैथरा की सीएचसी निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार व अन्य- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीएम ने मंगलवार को कोरोना एल टू (लेवल टू) अस्पताल के लिए जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली सहित अन्य समस्याओं को अतिशीघ्र दूर कराने को कहा।
डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द गर्ग के साथ एलटू अस्पताल बनाने के लिए चिह्नित किए गए जैथरा के सीएचसी पहुंचकर जायजा लिया।डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 50 मरीजों को रखा जा सकता है।
उन्होंने शौचालय, पानी, विद्युत, सफाई आदि समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में कोविड से ग्रसित मरीजों को केन्द्र में भर्ती किया जाएगा। डीएम ने इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पीवीसी वैक्सीन के प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद चिकित्सकों, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी को पीवीसी वैक्सीन का प्रशिक्षण गहनता से लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अलीगंज पीएल मौर्य, डॉ बीडी घिरौरिया आदि मौजूद रहे।