फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District's daughter will leave today to showcase her talent in Japan

Etah News: जापान में प्रतिभा दिखाने को आज रवाना होगी जिले की बेटी

Fri, 03 Nov 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
District's daughter will leave today to showcase her talent in Japan
एटा। जिले के लिए बड़े गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव की बेटी वंदना प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जापान जा रही है। वह शनिवार की सुबह एटा से दिल्ली अपने भाई सहित जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड योजना के साथ दिल्ली जाएगी। वहां से शाम को जापान के लिए रवाना होगी। वंदना का मॉडल वर्ष 2017 में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुआ था
विज्ञापन


सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा वंदना ने बताया उसके घर के बाहर नींबू व करौंदा के पेड़ लगे थे। वहां से करौंदा, नींबू तोड़ने के दौरान कांटे लग जाते थे। इसको लेकर उसने प्लास्टिक के पाइप में एक बोतल को लगाया। बोतल के पास सेविंग ब्लेड लगाया और धागे से उसको जोड़ा। इससे नींबू व करौंदा तोड़ने में दिक्कत नहीं हुई। यह मॉडल 2017 का है, उस दौरान वह कक्षा छह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ खेड़ा में पढ़ती थी। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक द्वारा आवेदन करने को कहा गया।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड के तहत उसने आवेदन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उसका मॉडल चयनित किया गया। इसके बाद मंडल व प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर के लिए उसके मॉडल का चयन हुआ। 2019 में दिल्ली में लगी राष्ट्रीय इंस्पायर प्रदर्शनी में उसके मॉडल को चयनित किया गया। उसने बताया कि उसी वर्ष वह फिलीपिंस गई। वहां प्रदर्शनी में उसके मॉडल की सराहना की गई। अब जापान जा रहीं हूं। उसने बताया वहां आठ दिन रहना है। वह वर्तमान में सौदान सिंह इंटर कॉलेज रजपुरा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
डेढ़ माह पूर्व आई दिल्ली से कॉल
वंदना ने बताया उसके पास विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग दिल्ली से डेढ़ माह पूर्व जाने के लिए कॉल आई थी। वैसे उसे जापान जाने की जानकारी लगभग आठ माह पूर्व ही मिल गई थी। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड योजना राजेंद्र वर्मा ने बताया कि विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ही वंदना का वीजा बनवाया गया है। दिल्ली से जापान जाने का पूरा खर्चा भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।

--------------
जीआईसी प्रधानाचार्य सहित अन्य ने किया आर्थिक सहयोग
वंदना ने बताया उसके पिता खेती करते हैं। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। ऐसे में उसे वहां जाने में दिक्कतें आ रहीं हैं। इस पर जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, सौदान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र, राजेंद्र वर्मा, वीरेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता आदि ने उसे आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed