फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District Panchayat President's property worth 2.50 crore attached in Agra

Etah News: जिला पंचायत अध्यक्ष की आगरा में 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 03 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President's property worth 2.50 crore attached in Agra
एटा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह की पत्नी और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव की आगरा में ढाई करोड़ की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह, जुगेंद्र सिंह और इनके परिजन की अब तक 1.07 अरब की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन




जिले की पुलिस ने आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित नालंदा प्राइड रेजीडेंसी हनुमान मंदिर के पास फ्लैट नंबर 101 को कुर्क कर सील किया है। इसका क्षेत्रफल 293.56 वर्गमीटर है। फ्लैट जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव के नाम दर्ज है। इसकी बाजार में कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। पुलिस की ओर से उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। इसमें फ्लैट के बाहर मुनादी कराई गई। इसके बाद इसे कुर्क कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गैंगस्टर जुगेंद्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघूपुर थाना जसरथपुर हाल निवासी प्रेमनगर कोतवाली नगर ने अपराध करके अवैध स्रोतों से संपत्तियां जुटाई हैं। इन संपत्तियों को अपने पुत्र, पत्नी और करीबियों के नाम किया है। ऐसी संपत्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही हैं। बताया कि अब तक 361 संपत्तियाें को कुर्क किया गया है। इनकी कीमत एक अरब 7 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed