{"_id":"6a1b24106ad0c2180f086fff","slug":"district-judge-stresses-on-bar-bench-coordination-etah-news-c-163-1-eta1002-151363-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिला जज ने बार-बेंच समन्वय पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिला जज ने बार-बेंच समन्वय पर दिया जोर
Sat, 30 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार सभागार में शनिवार को जिला जज राकेश धर दुबे को स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नवागत जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। जनपद न्यायाधीश ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने व न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने की। जबकि संचालन रविकांत मिश्रा ने किया। नवागत जिला जज राकेश धर दुबे, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोपाल उपाध्याय, अपर जिला जज नरेंद्र राणा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अनिल कुमार का सम्मान किया गया। जिला जज राकेश धर दुबे ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बार और बेंच की भूमिका एक-दूसरे की पूरक है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोपाल उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ वादकारियों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा व महासचिव राजीव शर्मा ने नवागत जिला जज का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। अवधेश कुमार बघेल, अजीत कुमार चौहान, जगन वार्ष्णेय, अभिषेक पाराशर, अभिषेक शर्मा, योगेश सक्सेना, बीपी सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार, राकेश यादव, गिरीश चंद्र, सुरेश चंद्र, प्रवेश भारद्वाज, मधु सक्सेना, संध्या भारती सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।