{"_id":"677290e3010dd4042d009cd2","slug":"district-gets-5-doctors-will-be-posted-at-chc-etah-news-c-163-1-sagr1019-127627-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले को मिले 5 चिकित्सक, सीएचसी पर दी जाएगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले को मिले 5 चिकित्सक, सीएचसी पर दी जाएगी तैनाती
Mon, 30 Dec 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले को 5 चिकित्सक और मिले हैं। इनको सीएचसी पर तैनात किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
जिले में सीएमओ के अधीन 148 चिकित्सकों की जरूरत है। लेकिन इसके सापेक्ष कुल 42 चिकित्सक ही तैनात हैं। इनमें से से 3 चिकित्सक पीजी करने गए हैं और 3 बिना बताए लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों की काफी कमी है। किसी पर एक तो किसी सीएचसी पर दो चिकित्सक तैनात हैं। जिले को अब 5 चिकित्सक संविदा पर मिले हैं।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया चिकित्सकों की कमी को देखते हुए जिले की 5 सीएचसी पर 1-1 चिकित्सक दिया जाएगा। मारहरा, जलेसर, निधौलीकलां, अलीगंज व सकीट पर इन चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। नए वर्ष में ये चिकित्सक सीएचसी पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं देना शुरू कर देंगे। संवाद