{"_id":"6af8a69e3195ac80920bbfac","slug":"district-athletes-dominate-at-the-kasido-championship-bagging-42-medals-etah-news-c-163-1-eta1004-160179-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कसीडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, झटके 42 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कसीडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, झटके 42 पदक
Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में कसीडो में विजेता खिलाड़ियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष
एटा। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में आयोजित पांचवीं ऑल इंडिया कसीडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। कसीडो मार्शल आर्ट अकादमी के 42 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल और मेहनत के दम पर सात स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य समेत कुल 42 पदक हासिल किए।
30 और 31 अक्तूबर तथा एक नवंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कसीडो प्रतियोगिता का आयोजन कराटीयन्स स्कूल इंडिया के परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रैंड मास्टर इंजीनियर राजेश राजपूत और ग्रैंड मास्टर कमलेश राजपूत (ब्लॉक प्रमुख अरांव) के नेतृत्व में हुआ। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 10 राज्यों के करीब 600 कराटे और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग विधाओं और तकनीकों का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की फाइटिंग रिंग एरीना प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही।
शनिवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों के सम्मान में महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित कसीडो मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षण स्थल पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्य प्रशिक्षक अमित वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और कौशल के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
सह प्रशिक्षक सैंसेई लालू यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। सैंसेई प्रिया वार्ष्णेय ने मार्शल आर्ट के मूव्स और फ्लेक्सिबिलिटी का प्रदर्शन कराया। इस मौके पर आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रशिक्षक आलोक यादव, गर्ल्स कोच नीतू वार्ष्णेय और विशेष अतिथि अनुभा मिश्रा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
इन्हें मिले स्वर्ण पदक:
शुभ्रा सिंह, अथर्व राजपूत, आरब वार्ष्णेय, रिया यादव, प्रज्ञा सिंह चौहान, सिद्धी पुंडीर और आयुषी यादव।
रजत पदक विजेता:
सृष्टि पचौरी, जानवी यादव, अभिषेक कुमार, दक्ष महाजन, आर्यन राजपूत, हर्षिता दुबे, दर्श जैन, आर्यन गुप्ता, अनाया गुप्ता, तेजस जैन, नक्षत्र राठौर, रुद्र यदुवंशी, अनिरुद्ध यादव, कौशल यादव, लक्ष यदुवंशी, दक्ष राघव और नैतिक यादव।
कांस्य पदक विजेता:
शौर्य बर्धन, कुमार विहान, नायशा जैन, एकांश मिश्रा, अतीब मिश्रा, सिद्धि चौहान, सार्थक अग्रवाल, पुलक जैन, सचिन भाटी, दिव्यांश गुप्ता, आकर्ष यादव, मितांश सिंह, आयुष यादव, अनुष्का यादव, कविश यादव, सोहम यादव, शिवम यादव और रुद्र यादव।