फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disaster strikes again: 2 including child killed, 5 injured as house collapses

फिर बरसी आफत: मकान गिरने से बालक सहित 2 की मौत, 5 घायल

Fri, 13 Sep 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Disaster strikes again: 2 including child killed, 5 injured as house collapses
एटा। जिले में बरसात का कहर लगातार जारी है। जिसकी वजह से त्राहि-त्राहि मच गई है। बुधवार से हो रही बरसात ने मुसीबत के पहाड़ खड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार को भी आफत बरसी। एक बालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 2 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव भरतोली में गंगाश्री (80) कच्ची दीवार पर टिनशेड डालकर उसके नीचे रहती थीं। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे बरसात के चलते दीवार भरभराकर गिर गई। गंगाश्री उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने मलबा हटाकर उनको निकाला और मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नयागांव के सिकंदरपुर फेरू निवासी राधा बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे अपने बच्चों नेहा, राखी, रुचि और गोलू के साथ कच्चे मकान के कमरे में सो रही थी। तभी अचानक से छत भरभराकर गिर पड़ी। नीचे दबकर राधा और गोलू (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचे, यहां चिकित्सक ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। राधा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में राकेश यादव और विनोद यादव के मकान की छत गिर गई। दबकर राकेश व उनकी पत्नी भूरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का आगरा में उपचार चल रहा है। इसी थाना क्षेत्र के गांव सीतारामपुर गहेतू में राजवीर सिंह और रक्षपाल के मकान गिर गए।

मिरहची थाना क्षेत्र का सराय जरेलिया में मुरली सिंह और गोबरा में जान मोहम्मद का, सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगी में अलीहसन व ग्रीशचंद्र का, नगला निरोती में संदीप कुमार, कस्बा के मोहल्ला उरहना में महीपाल, राजा का रामपुर थाना के गांव नगला बनी में गोविंद, रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सेना कलां में भूप सिंह का मकान गिरने से मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान खराब हो गया। अली हसन और इनकी पत्नी रुबीना भी मलबे में दबकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed