फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disabled person dies after fight between two sides of family

Etah News: परिवार के दो पक्षों में मारपीट के बाद दिव्यांग की मौत

Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Disabled person dies after fight between two sides of family
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरा में एक दिव्यांग की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे पहले परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मृतक के परिजन ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की देर रात एक परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए थे। जिसमें 7 लोग घायल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। अब मारपीट की घटना में नया मोड़ आया है। एक पक्ष के बलबीर सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों पर बड़े भाई दिव्यांग उत्तम सिंह को पीट-पीटकर मार देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बलवीर ने बताया कि भाई उत्तम सिंह दिव्यांग थे। शुक्रवार को शौच करते समय दूसरे पक्ष के नेम सिंह व उसके साथियों ने मारपीट की थी। जिसकी वजह से हम लोग घायल हो गए थे। जबकि उत्तम सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति की मौत किसी अन्य कारण से हुई है। उनके भाई पिटाई की वजह से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed