फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dirt in CHC, no sheet found on bed

Etah News: सीएचसी में गंदगी, बेड पर नहीं मिली चादर

Fri, 05 Jul 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dirt in CHC, no sheet found on bed
जलेसर। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंदगी मिली। वहीं बेडों पर चादर नहीं थी। इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार मौर्य दोपहर के समय नायब तहसीलदार विपिन भारद्वाज के साथ सीएचसी पर जा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों तथा तीमारदारों से वार्ता कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को परखा। एक्सरे रूम, लैब, जच्चा-बच्चा कक्ष, उपचार कक्ष तथा दवाखाने का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएचसी परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए जा रहे आरओ प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी, लेकिन इसकी स्थिति सही नहीं मिली। वहीं बेडों पर चादर नहीं थीं। इस पर केंद्र अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा सहित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को दो दिन में सारी अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। डॉ. प्रवीन कुमार, मुनीश कुमार, रामप्रकाश त्यागी, प्रवेंद्र सिंह आदि चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed