फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DIOS Issued notice of five centers and seeking reply for finding CCTV of closed during board exam in Etah

UP Board Exam: पांच परीक्षा केंद्रों के CCTV मिले बंद, DIOS ने जारी की नोटिस, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 01 Mar 2023 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 07:55 PM IST
सार

उप्र बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ताकि लगातार निगरानी की जा सके। बीते दिनों पांच केंद्रों के कैमरे बंद हुए। इस पर केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
DIOS Issued notice of five centers and seeking reply for finding CCTV of closed during board exam in Etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी बंद मिलने पर पांच को नोटिस जारी की गई। डीआईओएस ने सभी से जवाब-तलब किया है। बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि परीक्षाओं को दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

 
उप्र बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 63020 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसकी निगरानी शहर के जीआईसी सहित लखनऊ स्तर से भी की जा रही है। राजकीय विद्यालय कुसवां के प्रधानाचार्य बदन सिंह ने बताया कि बीते दिनों कंट्रोल रूम से केंद्रों की पड़ताल के दौरान पांच केंद्रों पर एक से लेकर पांच मिनट तक कैमरे बंद मिले।
विज्ञापन

नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बताया कि उनके केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या रही थी। केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ऐसे में नेटवर्क की समस्या हो जाती है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया गया था। अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वसूलने की बात मिली गलत

बीते दिनों एक केंद्र पर परीक्षार्थियों से नकल कराने के लिए रुपये वसूलने की शिकायत डीआईओएस को मिली थी। शिकायत पर उन्होंने मामले की जांच कराई। हालांकि नकल या वसूली की बात गलत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed