{"_id":"671d2ab3485826a3ae0e2bf6","slug":"dios-did-not-find-any-teacher-during-school-inspection-etah-news-c-163-1-sagr1019-124943-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय निरीक्षण में डीआईओएस को नहीं मिला कोई शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय निरीक्षण में डीआईओएस को नहीं मिला कोई शिक्षक
Sat, 26 Oct 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। शनिवार को डीआईओएस पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज जिरसमी का निरीक्षण करने सुबह 9:30 बजे पहुंचे। उन्हें विद्यालय में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में अंग्रेजी की परीक्षा थी। इसी को लेकर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। बताया कि सुबह 9:30 बजे निरीक्षण पर पहुंचे थे। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थी खेलते मिले। वहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। उनके पहुंचने के कुछ समय बाद शिक्षक पहुंचे। विद्यालय में परीक्षा शुरू नहीं हुई थी, जबकि इस समय परीक्षा शुरू हो जानी चाहिए। विद्यालय में 7 शिक्षक व शिक्षिकाएं तैनात हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार दरगर ने बताया वह अवकाश पर थे, लेकिन परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे है।