फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dhoomadhaam se nikaalee gaee raam baaraat

धूमधाम से निकाली गई राम बरात

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
dhoomadhaam se nikaalee gaee raam baaraat
राम बरात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कसबे में श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कसबा एवं गांवों से लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को समर्पित एक दर्जन से ज्यादा झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

श्रीराम बरात का शुभारंभ गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता ने राम-लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतार कर किया। रामलीला अध्यक्ष नितिन गुप्ता, मंत्री मिथुन गुप्ता, शम्मी कपूर गुप्ता ने भी भगवान के स्वरूपों का पूजन किया। राम की बरात गंजडुंडवारा रोड, पटियाली रोड , धुमरी रोड, इंद्रपुरी, करतला रोड, पुराने बाजार से होती हुई रामलीला मैदान अमांपुर रोड पहुंची। रास्ते में भगवान के स्वरूपों की एक झलक देखने के लिए लोग आतुर दिखे। जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके बरातियों का स्वागत किया। स्वरूपों की आरती उतारी। मौके पर गंगा सागर सेवा समिति के सचिव रवीश गुप्ता, विशाल बाबू गुप्ता, नरेश चंद्र मिश्रा, सुरेश भारती, देवेश गुप्ता, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed