फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DFA Etah becomes winner in friendly football match

Etah News: मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच में डीएफए एटा बना विजेता

Sun, 01 Jan 2023 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
DFA Etah becomes winner in friendly football match
जीआईसी मैदान में फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ करते कासगंज एआरएम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला फुटबॉल एसोसिएशन एटा के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। जहां डीएफए एटा की टीम विजयी रही। मैच के प्रारंभ से पूर्व फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी पेले के निधन पर उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए खिलाड़ी एवं अन्य लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कासगंज के एआरएम संजीव कुमार यादव एवं भारत वीर वर्मा जिला व्यायाम शिक्षक (बेसिक शिक्षा) द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया गया। मैच डीएफए एटा एवं जीआईसी एटा के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

पहले हाफ तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों द्वारा संघर्षपूर्ण मैच के कारण मध्यांतर गोल रहित रहा। मध्यांतर के बाद डीएफए एटा के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। गोलू एवं सुमित द्वारा किए गए गोल के कारण 2-0 से बढ़त बनाते हुए विजय प्राप्त की। जिला फुटबॉल एसोसिएशन एटा के सचिव राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव मनीष दुबे, राजीव वर्मा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सेवाराम, शिव कुमार द्विवेदी प्रधानाचार्य श्री दयानंद इंटर कॉलेज भरतौली, अभय यादव सचिव जिला कबड्डी संघ, सत्येंद्र सचिव जिला खो-खो संघ, सत्येंद्र कश्यप, विनोद यादव, दीपेंद्र लोधी, दिनेश वर्मा आदि शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed