फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devotees were thrilled to hear the stories of Maryada Purushottam Shri Ram and Shri Krishna.

Etah News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्रसंगों को सुन झूमे भक्त

Sat, 17 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Devotees were thrilled to hear the stories of Maryada Purushottam Shri Ram and Shri Krishna.
शहर के एक गेस्ट हाउस में भागवत कथा सुनाते आचार्य। संवाद
एटा। सराय मिश्र में बालाजी विवाह स्थल पर भागवत कथा चल रही है। शनिवार को चौथे दिन मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्रसंगों को सुन भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे कथा व्यास आदित्य गोस्वामी महाराज ने प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और श्रीकृष्ण लीला के दिव्य प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया। कहा कि भक्ति और सत्य पर चलते हुए ही जीवन में वास्तविक कल्याण संभव है। उन्होंने प्रहलाद की अटूट आस्था, गजेन्द्र की पुकार पर भगवान विष्णु के तत्काल हस्तक्षेप और समुद्र मंथन के दौरान देव-दानवों के धैर्य जैसे प्रसंगों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि भगवान हर उस भक्त की सहायता करते हैं जो सच्चे मन से उनकी शरण में आता है।
विज्ञापन

वामन अवतार के प्रसंग में महाराज ने भगवान विष्णु ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगने की कथा सुनाते हुए दान, विनम्रता और धर्म पालन का संदेश दिया। इसके बाद श्रीराम और कृष्ण लीला का वर्णन शुरू होते ही पंडाल जय श्रीराम और राधे-श्याम के जयकारों से गूंज उठा। कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का आनंद लेते दिखाई दिए। आयोजन समिति के सदस्य राजीव बंसल, संजीव बसंल, अवनीश बसंल, उदयभान अग्रवाल, मनोज गुप्ता ने बताया कि कथा सप्ताह भर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed