फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devotees dance on devotional songs in Shreeji's Rath Yatra

Etah News: श्रीजी की रथयात्रा में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 05 Apr 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on devotional songs in Shreeji's Rath Yatra
एटा। भगवान महावीर के तीन दिवसीय जन्म जयंती महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कई धार्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान शहर में निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। वहीं कासगंज रोड स्थित जैन मंदिर पर भक्तों ने भगवान महावीर का पूजन एवं भव्य अभिषेक किया।घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में सुबह के समय महावीर प्रभु का अभिषेक, शांति धारा पूजन का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर में जैन मेला पंडाल से रथयात्रा शुरू की गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर पर पहुंची। वहां श्रीजी का मंगल अभिषेक कर प्रतिमा को वेदी में विराजमान किया गया। रथ यात्रा के स्वागत में जगह-जगह पर जैन श्रावकों ने रंगोली बनाई। थाल सजाकर प्रभु की मंगल आरती उतारी।
विज्ञापन

वहीं प्रभु के प्रथम एवं द्वितीय रथ पर इंद्र आदेश जैन, विजय जैन, नवनीत जैन, महावीर प्रसाद जैन, खबासी सुशील एवं नवीन जैन, सारथी अरुण एवं प्रमोद जैन, रोकड़िया राजीव जैन, प्रतेंलद्र जैन, रघुवीर प्रसाद जैन को लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से चयनित किया गया। शाम के समय मेला पंडाल में जैन मिलन परिवार ने कौन बनेगा धर्म पति का आयोजन किया। अंशुल जैन ने जैन धर्म पर आधारित कंप्यूटराइज्ड गेम के माध्यम से प्रश्न पूछे। मेला मंत्री राजीव जैन, प्रदीप जैन, दिनेश जैन, राजेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed