फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   deva o deva ganpati deva..statue floew in water

देवा ओ देवा गणपति देवा...

Mon, 21 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
deva o deva ganpati deva..statue floew in water
गणेश महोत्सव को लेकर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। वार्ष्णेय नवयुवक मंडल ने गणेश बनाओ और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। गणेश जी की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ कछला गंगाजी में विसर्जित किया।
विज्ञापन

परी वार्ष्णेय ने घर में पधारो गजानन जी पर नृत्य कर धूम मचा दी। गविता ने देवा ओ देवा, मान्या सोम्या, तनिष्का, नैना, अनन्या, वंशिका आदि बच्चों ने गणेशजी की विभिन्न स्वरूपों में प्रतिमाएं बनाईं। अतिथि गीता वार्ष्णेय, निशा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रंजीत वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, पारस वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सोमवार को नवयुवक मंडल ने पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन किया गया। वार्ष्णेय मंदिर में गणेश जी की आरती और प्रसाद वितरण के बाद गाजे-बाजे के मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा काली मंदिर ठंडी सड़क पर पहुंची, जहां से मूर्ति को कछला गंगाघाट ले जाया गया, जहां उसे विसर्जित किया गया। इस मौके पर महेशचंद्र वार्ष्णेय, अक्षय वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, नवीन, निशांत, अनुज वार्ष्णेय, निर्मल, डा. दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मटकी फोड़ प्रतियोगिता 24 को
सराय अगहत। कस्बा के रामदरबार मंदिर में सराफा कमेटी के गणेश महोत्सव में पंडित यशवीर दीक्षित ने श्रीराम विवाह की कथा का वर्णन किया गया। साथ ही रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ। 24 को सुबह मेन चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी, इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी। इस मौके पर दीपेश स्वर्णकार, कृष्णकुमार गुप्ता, वीके गुप्ता, विनोद गुप्ता, चमन वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed