{"_id":"66d5bbf7c4b150413e01058d","slug":"deputy-cmo-sealed-clinic-during-raid-in-etah-issued-notice-to-pathology-operator-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डिप्टी सीएमओ ने की छापेमारी, एक क्लीनिक सील... पैथोलॉजी संचालक को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डिप्टी सीएमओ ने की छापेमारी, एक क्लीनिक सील... पैथोलॉजी संचालक को थमाया नोटिस
Mon, 02 Sep 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:52 PM IST
सार
एटा में डिप्टी सीएमओ ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एक क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं पैथोलॉजी संचालक को नोटिस थमाया।
विज्ञापन
सील हुआ क्लीनिक (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम सहित तमाम पैथोलॉजी संचालित हैं। सोमवार को डिप्टी सीएमओ अलीगंज व राजा के रामपुर में जांच करने पहुंचे। क्लीनिक को सील कर दिया। जबकि एक पैथोलॉली संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया वह अलीगंज पहुंचे। यहां एक अपंजीकृत पैथोलॉजी की जांच की। संचालक नहीं मिला लेकिन अन्य कर्मचारी मिले। इस पर नोटिस दिया गया। इसके बाद राजा का रामपुर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां एक क्लीनिक पर डॉ. धीरेंद्र यादव उपचार करता मिला। वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। क्लीनिक को सील किया गया। एक मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक संचालित होते मिला। उसको नोटिस दिया गया है। बताया अलीगंज तहसील क्षेत्र में कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन