{"_id":"67c1b5c641a023e62a062ddb","slug":"depositors-who-were-victims-of-fraud-staged-a-protest-etah-news-c-163-1-eta1002-130319-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ठगी के शिकार हुए जमाकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ठगी के शिकार हुए जमाकर्ताओं ने दिया धरना
Fri, 28 Feb 2025 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। विभिन्न कंपनियों द्वारा ठगी के शिकार हुए तमाम लोगों ने शुक्रवार को कचहरी स्थित धरना स्थल पहुंचकर धरना दिया। जमा की गई अपनी धनराशि वापस कराने की मांग की।
लोगों ने सूचना का अधिकार के तहत पूर्व में एडीएम वित्त के कार्यालय में खोले गए एक विशेष पटल पर जमा किए गए आवेदनों का विवरण भी मांगा है। मंडलायुक्त अलीगढ़ के आदेशों का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में मंडलायुक्त के आदेश के बाद कलेक्ट्रेट पर एक पटल कार्यालय खोला गया था। जिसमें भुगतान के लिए हजारों जमाकर्ताओं ने अपने आवेदन देकर जमा धनराशि दिलाए जाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भुगतान की कवायद शुरू कर दी गई है, लेकिन एटा में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। संगठन के उप जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सरकार कल्पतरू, पल्स, सहारा जैसी कंपनियों की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। अब सरकार को जमाकर्ताओं का भुगतान करना चाहिए। दस्तावेज जमा किए हुए बहुत समय हो चुका है। हम अपने संगठन को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर तक लड़ते रहेंगे। मुकेश कुमार, नरेश कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र सोलंकी, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।