{"_id":"616d762636af245ad120f506","slug":"deployment-of-in-charges-to-coordinate-among-workers-etah-news-agr511812482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने को प्रभारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने को प्रभारियों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भाजपा के कुछ मोर्चों में पिछले दिनों आपस में विवादित स्थिति और गुटबाजी सामने आई थी। जिसका समाज में गलत संदेश जा रहा था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने के लिए मोर्चों पर प्रभारियों की तैनाती की गई है। जिला स्तरीय पदाधिकारी मोर्चों के कार्यों की निगरानी करेंगे।
हाल ही में पार्टी के एक मोर्चा में पदों को लेकर अंदरूनी रार बाहर तक निकलकर आई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा। जिसके बाद पार्टी के आला अधिकारियों को दखल करना पड़ा। कुछ अन्य मोर्चों से भी इस तरह की शिकायतें रही हैं। इसके अलावा पार्टी विधानसभा चुनाव की नीति की तहत हर कदम फूंक-फूंक कर और मजबूूती के साथ रखना चाह रही है। इसको लेकर पार्टी के छह मोर्चों पर जिलाध्यक्षों के अलावा अलग से प्रभारी भी बनाए गए हैं।
इनमें से महिला मोर्चा पर तो दो प्रभारी के रूप में जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप और बबिता दिवाकर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं युवा मोर्चा पर जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरेंद्र राजपूत, किसान मोर्चा पर जिला मंत्री कौशलेंद्र सिंह राठौर, पिछड़ा मोर्चा पर जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष आमोद आर्य, अनुसूचित मोर्चा पर जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चा पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया को प्रभारी बनाया गया है।