फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dense fog and cold chilled people, but afternoon sunshine brought relief.

Etah News: घने कोहरे व ठंड से ठिठुरे लोग, दोपहर में तेज धूप ने दी राहत

Sat, 17 Jan 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold chilled people, but afternoon sunshine brought relief.
ब्लॉक सकीट के गांव छछैना में कोहरे व पाले से खराब हुई आलू की फसल को देखता किसान। संवाद
एटा। जिले में शुक्रवार को शाम ढलते की मौसम में बदलाव हुआ। रात भर कोहरे का प्रकोप जारी रहा। शनिवार को सूर्योदय से पहले ही छाए घने कोहरे ने पूरे जिले को सफेद धुंध की चादर में लपेट लिया। भीषण ठंड से लोग ठिठुर गए। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम हो गई कि शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। दोपहर में तेज धूप ने राहत दी। शनिवार को तापमान अधिकतम 24 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लगातार पड़ रहे कोहरे ने किसानों की भी चिंताएं बढ़ा दीं हैं। रात भर रहे कोहरे के बाद तड़के चार से पांच बजे के बीच कोहरा और गहराने लगा। शहर में बाइक सवार व चार पहिया वाहन हेडलाइट व फॉग लाइट के सहारे धीमी गति से चल रहे थे। सुबह सात बजे तक सामने दस मीटर तक भी नहीं देख पा रहे थे। सड़क की लेन डिवाइडर और साइन बोर्ड भी धुंध में ओझल हो गए थे। हालांकि सुबह 10 बजे से धूप खिलने लगी। दोपहर तक तेज धूप ने मौसम को फिर बदला और तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शीतलपुर क्षेत्र के किसान शैलेश कुमार, नवीन कुमार उर्फ भोले, मनीष कुमार और अंकित ने बताया कि आलू और मटर की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका काफी बढ़ गई है। कोहरा इसी तरह दो–तीन दिन और बना रहा तो फसल की पत्तियां गलने लगेंगी। पाले की मार से आलू की पत्तियां काली पड़ सकती हैं जिससे पैदावार पर सीधा असर होगा। सरसों के खेतों में फूल आ चुके हैं ऐसे में तेज ठंड और कोहरे से फूल झड़ने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटों में कोहरा और गहरा सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed