{"_id":"64c7ee32806b3afa35044e87","slug":"dengue-elisa-investigation-closed-in-medical-college-etah-news-c-163-1-sagr1019-3121-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेंगू एलाइजा की मेडिकल काॅलेज में जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेंगू एलाइजा की मेडिकल काॅलेज में जांच बंद
Mon, 31 Jul 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल काॅलेज में दो दिन से डेंगू एलाइजा की जांच नहीं हो पा रही है। क्योंकि दो दिन से जांच करने वाली मशीन खराब पड़ी है। सोमवार को भी मशीन की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर नहीं आया।
जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। अब तक डेंगू से ग्रसित चार मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्ड से डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसके सैंपल की मेडिकल कॉलेज की लैब से एलाइजा जांच कराते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से ग्रसित मरीज मान लेते हैं। कार्ड से आने पर अधिकारियों द्वारा उसे नकार दिया जाता है। बीते शनिवार को कॉलेज की पैथोलॉजी में लगी डेंगू एलाइजा जांच की मशीन खराब हो गई। इससे कॉलेज में डेंगू एलाइजा की जांच बंद हो गई। रविवार को अवकाश के चलते मशीन सही नहीं हो पाई। सोमवार को मशीन को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर नहीं आया। अब मंगलवार को मशीन दुरुस्त हो पाएगी। जबकि डेंगू एलाइजा की जांच के लिए दस बुखार पीडितों के सैंपल रखे हैं।
सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया मशीन खराब होने की जानकारी शनिवार की शाम को मिली थी। इंजीनियर से बात की गई उसने सोमवार को आने की बात कही, लेकिन वह नहीं आया। उम्मीद है मंगलवार को इंजीनियर आएगा और मशीन को दुरुस्त किया जाएगा।