फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue and typhoid confirmed in two sisters, and malaria in one.

Etah News: दो बहनों में डेंगू व टाइफाइड और एक में मलेरिया की पुष्टि

Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dengue and typhoid confirmed in two sisters, and malaria in one.

विज्ञापन
एटा। मौसम में बदलाव का असर बच्चों पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड और बच्चा वार्ड में तीन लोग डेंगू व टाइफाइड के साथ मलेरिया पीड़ित मिले जिन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती असरौली निवासी तनू और शालिनी दोनों बहनें हैं। उन्होंने बताया कि आठ दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया, डेंगू व अन्य जांचे कराई। रिपोर्ट में डेंगू व टाइफाइड की पुष्टि हुई। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती प्रियांशी को सात दिन से बुखार आ रहा है। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग दवा दिलाने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed