फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demonstration of health workers against MOIC

एमओआईसी के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of health workers against MOIC
एटा। जैथरा पीएचसी के एमओआईसी(मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज) के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्हें हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं सोमवार से कार्य बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने हाल ही में जैथरा पीएचसी पर डॉ. राजेश शर्मा को एमओआईसी बनाकर भेजा है। वहां इस पद पर तैनात डॉ. रविरंजन यादव का सेकेंड इंजार्च बनाया गया है। लेकिन कर्मचारी इस फेरबदल को लेकर असंतुष्ट हैं। बृहस्पतिवार को पीएचसी पर डॉ. शर्मा के पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय आकर धरना-प्रदर्शन किया था। साथ ही कलक्ट्रेट पहुंच डीएम अंकित अग्रवाल को ज्ञापन दिया था। जिसकी जांच दो सदस्यी टीम बनाकर कराई जा रही है।
विज्ञापन

लेकिन कर्मचारियों का रोष और विरोध बना हुआ है। दो दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने शनिवार को पीएचसी पर एमओआईसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था वह डॉ. शर्मा के साथ कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान पीएचसी पर कार्यरत एक मजदूर ने वीडियो बनाया तो कर्मचारियों ने उसकी मारपीट कर दी। कर्मचारियों का कहना था डीएम ने तीन दिन का समय दिया था। रविवार को तीन दिन पूरे हो जाएंगे। अगर डॉ. राजेश शर्मा यहां से नहीं हटाए गए तो सोमवार से कर्मचारी भूख हड़ताल कर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बृहस्पतिवार से सीएचसी पर आया हूं। अभी तक चार्ज नहीं दिया गया है। यह प्रदर्शन पूर्व एमओआईसी द्वारा कराया जा रहा है। वह यहां आठ वर्षों से तैनात हैं। -डॉ. राजेश शर्मा

--------------
चार्ज देने के लिए मना नहीं किया है। शनिवार को माता जी को लेने लखनऊ आया हूं। वहां प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डॉ. राजेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। -डॉ. रविरंजन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed