{"_id":"a6e3501d00e24c4fe863c439b85431c5","slug":"demanding-compensation-for-the-loss-of-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 05 Oct 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू राष्ट्रवादी की मासिक सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं उनके निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव ने कहा कि किसानों को वर्ष 2014 का सूखाग्रस्त मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा रबी की फसलों के नुकसान का भी मुआवजा जिले में 100 प्रतिशत किसानों को नहीं मिला है। ऐसे में किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों के बिजली बिल भी माफ किए जाएं। लगातार हो रहे फसलों में नुकसान से किसान घाटे में हैं। इस मौके पर आरपी सिंह, रामप्रकाश वर्मा, द्वारिका प्रसाद, रमेशचंद्र, रमेश भारती, जगवीर सिंह, रामप्रकाश, सुरेंद्र बाबू, रामस्वरूप सिंह, दयाराम सिंह आदि मौजूद थे।
समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि धिरामई स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के प्रबंधक-कर्मचारी बैंक को स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सीधे किसानों को ऋण भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अखिल यादव, उदयवीर सिंह, चौहान, राजू, रामबहादुर लोधी, रिंकू चौहान आदि मौजूद थे।